चंडीगढ़। पंजाब की मान सरकार द्वारा आज विधानसभा में पहला पूर्ण बजट पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा बजट पैड से पंजाब को सौगात दे रहे हैं। खजाना मंत्री हरपाल चीमा ने बजट 2023-24 की घोषणा से पहले बीते 1 साल के काम काज को बयान करना शुरू किया है।
मंत्री चीमा ने घोषणा की है कि इस बजट में बहुत सारे वादे और गरंटियां हम पूरी करेंगे। बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। मान सरकार ने विधानसभा में 2022-23 के लिए एक लाख 55 हजार 860 करोड़ के बजट खर्च का अनुमान रखा गया था, जो साल 2021-22 से 14% अधिक था। इस बार मंत्री चीमा द्वारा इससे अधिक अनुमानित बजट खर्च और चुनाव प्रचार के समय दी गारंटी पूरी करने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।
पंजाब के बजट में किसे क्या मिला…
- चीमा बोले- भगवंत मान की सरकार पुरानी सरकारों की तरफ से दी गई सौगातों (कर्जा) को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
- बजट से पहले हरपाल चीमा ने कहा – यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। बजट में बहुत सारे वादे और गरंटियां AAP सरकार पूरी करेगी।
पंजाब सरकार द्वारा विधानसभ चुनाव प्रचार के समय महिलाओं के बैंक खातों में 1-1 हजार रुपए जमा कराने की गारंटी को पहले बजट में पूरा नहीं किया गया था। वहीं इस बजट में भी इस गारंटी के पूरा होने पर संशय बरकरार है। साथ ही OPS योजना लागू होने पर भी मोहर लगने का इंतजार है।
राज्य सरकार इस बजट से स्कूल और मेडिकल क्षेत्र समेत इंडस्ट्रियल विकास की दिशा में स्पीड पकड़ सकती है। साथ ही पिछले बजट सत्र की घोषणाओं और GST वसूली में बढ़ोतरी से सरकारी कोष में जमा धनराशि, स्पोर्ट्स पॉलिसी और आधुनिक कृषि के आरक्षित फंड बारे कुछ महत्वपूर्ण घोषणाओं का भी अनुमान है।
गौरतलब है कि मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पिछले बजट में एक जुलाई 2022 से हर घर को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा की गई थी। साथ ही किसी प्रकार का नया टैक्स नहीं लगाया गया था।



