पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना उपमंडल के एक गांव में 4 बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई। आधी रात को महिला अपने बच्चों और पति को सोता हुआ छोड़कर 30 हजार कैश लेकर प्रेम संग फरार हो गई। प्रेमी साथी कर्मी ही है। पति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूल रूप से गांव नंदलारोखोया गबिदपुर लारुखो, उतर दिनाजपुर इस्लाम, वेस्ट बंगाल का रहने वाला है। हाल में वह पानीपत के गांव काकौदाद में रहता है।
परिवार में उसकी पत्नी और 4 बच्चे हैं, जोकि उसी के साथ रहते हैं। 7 मार्च की रात 3 बजे अचानक उसकी आंख खुली। जिस दौरान उसने देखा कि उसकी पत्नी वहां नहीं है। उसने उसकी तलाश की, मगर कोई भेद नहीं लगा। उसने बताया कि उसकी पत्नी अपने 4 बच्चों को छोड़कर सइद हुसैन नाम के युवक के साथ भाग गई। वह अपने साथ 30 हजार रुपए कैश भी ले गई। सइद हुसैन भी उसी जगह पर काम करता है, जहां महिला एवं उसका पति काम करता था।



