मदरसा किचलु नगर लुधियाना की शिक्षा प्रणाली अनुकरणीय है: मुफ्ती मुहम्मद आरिफ कासमी
लुधियाना। मुफ्ती मुहम्मद साकिब कासमी की देखरेख में कल रात मुहम्मदी मस्जिद किचलू नगर लुधियाना में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया, वहीं जमीयत उलेमा लुधियाना के अध्यक्ष मुफ्ती मुहम्मद आरिफ कासमी ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में मदरसे की शिक्षा रिपोर्ट मुफ्ती मुहम्मद साकिब कासमी ने पेश की। इस मौके पर मदरसे से कुरान के हाफिज बने बारह छात्रों की दस्तारबंदी भी की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि हमें इस्लाम की सही व्याख्या अपने हर कथनी और करनी से मानवता के सामने पेश करनी चाहिए और हमारा कोई भी काम शरीयत और सुन्नत के विरोध में नहीं होना चाहिए, जिस को आधार बना कर अन्य समुदाय के लोग हम से दूरी बनायें।और इस्लाम की शुद्ध शिक्षाओं पर निराधार संदेह करें जिस से इस्लाम की स्वच्छ छवि भी धूमिल हो जाये।
जमीयत उलेमा लुधियाना के अध्यक्ष मुफ्ती मुहम्मद आरिफ कासमी ने कहा कि मुफ्ती मुहम्मद साकिब कासमी की यह उपलब्धि उल्लेखनीय और अनुकरणीय है कि उनके छात्रों ने पवित्र कुरान के शाब्दिक अनुवाद के साथ-साथ कुरान के हिफ्ज़ में भी अच्छी क्षमता हासिल की है। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को धर्म का ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया । इलमे दीन से महरूम लोग मुर्दों की तरह हैं जब कि इलम वाले लोग ही वास्तव मे जिंदा लोगों मे गिने जाने के हकदार है। इलमे दीन ओैर उस की बदोैलत ही दुनिया एवं प्रलोकिक जीवन का सम्मान प्राप्त होता है।
दूसरी ओर मुफ्ती हक नवाज़ कासमी नाजिम मदरसा इस्लामिया गोसपुर ने ज्ञान और विद्वानों के बीच संबंधों पर एक विस्तृत भाषण दिया। मुफ्ती मुहम्मद इनाम कासमी उपाध्यक्ष जमीयत उलेमा लुधियाना ने संक्षेप में जमीयत उलेमा की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और मुफ्ती मुहम्मद वासिल कासमी अध्यापक मदरसा कंजुल उलूम तड़ोली, जिला सहारनपुर की दुआ पर कार्यक्रम समाप्त हुआ।
बैठक में भाग लेने वालों में हाजी मुहम्मद आसिफ, हाफिज मुहम्मद वकील, शरफुद्दीन, आजाद अहमद पीओपी संपर्ककर्ता, डॉ. सईद, डॉ. मोअज्जम, डॉ. शान-ए-आलम और मुहम्मद रिजवान आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।



