Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

Punjab Weather: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, दो दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी; आज भी छाए रहेंगे बादल

Spread the News

 लुधियाना, 26 जुलाई | राज्य में शनिवार को मौसम फिर से बदलेगा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने शनिवार को मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें पंजाब के कुछ-कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है। शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक बारिश होने की संभावना है।

इससे पहले गुरुवार को पंजाब के कुछ-कुछ जिलों में बादल छाए रहे। कहीं जोरदार तो कहीं हल्की वर्षा हुई। बठिंडा में 13 एमएम तक वर्षा हुई। कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई।

पठानकोट रहा सबसे गर्म

जिला पठानकोट सबसे अधिक गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बठिंडा का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस, जिला अमृतसर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments