Monday, June 22, 2026
No menu items!
Google search engine

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 30 जुलाई से सात अगस्त तक रद्द रहेंगी 15 ट्रेनें, यहां देखें लिस्‍ट

Spread the News

फगवाड़ा, 26 जुलाई। अमृतसर और जम्मूतवी से चलने वाली 15 ट्रेनों को रद्द किया गया है। रेलवे की इस कार्रवाई से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल के अधीन रोजा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कारण 30 जुलाई से सात अगस्त तक ब्लॉक लगा हुआ है। जिसके चलते इस रूट से जाने वाली सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इनमें अमृतसर से चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।

रद्द होने से यात्रियों को होगी असुविधा

जनरल और रिजर्व बोगी वाली ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को असुविधा होगी। रेलवे ने बताया कि यात्रीगण अपनी रिजर्व टिकट वापस कर सफर के लिए नई योजना बनाए और नई टिकट भी आरक्षित कराएं। इसके साथ ही जनरल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री भी 30 जुलाई से सात अगस्त तक अन्य ट्रेनों से सफर करने की योजना बनाएं।

विकास करवाते समय होती है असुविधा: डीआरएम

अमृतसर और जम्मू तवी से चलने वाली 15 में ट्रेनों को रद्द किए जाने के बारे फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम संजय साहू से बात करने पर उन्होंने कहा कि डेवलपमेंट के लिए असुविधा होती है। मुरादाबाद के रोजा स्टेशन पर डेवलपमेंट हो रहा है।

यह रेलगाड़ी होंगी रद्द

ट्रेन संख्या नाम रद्द
15211 दरभंगा-अमृतसर 23 जुलाई से 4 अगस्त
14604 अमृतसर-सहरसा 24 जुलाई से 31 अगस्त
22423 गोरखपुर-अमृतसर 29 जुलाई व 5 अगस्त
22424 अमृतसर-गोरखपुर 28 जुलाई व 4 अगस्त
15531-32 सहरसा-अमृतसर 21 जुलाई से 5 अगस्त
14618-17 पूर्णिया कोर्ट अमृतसर 25 जुलाई से 7 अगस्त
12492 जम्मू-बरौनी 26 जुलाई व 2 अगस्त
15212 अमृतसर-दरभंगा 25 जुलाई से 6 अगस्त
14603 सहरसा से अमृतसर 27 जुलाई व 2 अगस्त
22551-52 दरभंगा-जालंधर 27-28 जुलाई और 3, 5 अगस्त
12203-4 गरीब रथ तीन अगस्त से पांच अगस्त
15654-53 लोहित एक्सप्रेस 31 जुलाई व दो अगस्त
12407-8 जलपाईगुड़ी से अमृतसर 24 से 31 जुलाई, 7 अगस्त
12587-88 अमरनाथ एक्सप्रेस 3 और 4 अगस्त
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments