Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब : गैंगस्टर के नाम पर व्यापारी से मांगी लाखों की फिरौती, जांच में जुटी पुलिस

Spread the News

अमृतसर, 26 जुलाई : ऑस्ट्रेलिया के व्यापारी सुखचरण सिंह बल से बिश्नोई गैंग ने जान का हवाला देकर लाखों रुपए की फिरौती मांगी है। मोबाइल पर फिरौती मांगने के बाद डर का माहौल पैदा किया गया, जिस दौरान कत्थूनंगल स्थित उनके खाली पड़े घर पर फायरिंग की गई। इसके बाद सुखचरण सिंह ने ई-मेल के जरिए थाना कत्थूनंगल की पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए शिकायत भेजी है, जिस पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुखचरण सिंह बल ने पुलिस को बताया कि बिश्नोई गैंग ने उसके ऑस्ट्रेलिया के नंबर पर धमकी दी और उनसे फिरौती मांगी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सिडनी के ब्लैक टाऊन में पुलिस को शिकायत दे दी है। उन्होंने यह भी बताया कि 23 जुलाई की रात कुछ अज्ञात लोगों ने कत्थूनंगल स्थित उनके खाली पड़े घर पर फायरिंग की, जब पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो वहां से 8 खाली खोल बरामद हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments