Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

बठिंडा: पंजाब विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा, जमिन दुसरे के नाम करने के लिए मांगे थे 10 हजार

Spread the News

बठिंडा, 13 जनवरी | पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बठिंडा में एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान जगजीत सिंह निवासी माल हलका, कल्याण सुखा के रूप में हुई है। पटवारी जगजीत सिंह और उनके निजी सहायक बेअंत सिंह ने जमीन को दूसरे पक्ष को हस्तांतरित करने के बदले में 12,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को इसकी शिकायत की। विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और पटवारी जगजीत सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments