Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

बरनाला: ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान सुरेंद्र पाल बाला पर बदमाशों ने किया हमला, छाती में लगी गोली, हालत गंभीर

Spread the News

बरनाला, 13 जनवरी | कस्बा धनौला में ब्लॉक कांग्रेस बरनाला दो के प्रधान सुरेंद्र पाल बाला पर शनिवार शाम को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली चला दी और उनके साथ मारपीट कर दी। गोली लगने से सुरेंद्र पाल बाला गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बरनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें डीएमसी लुधियाना अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल सुरेंद्र पाल बाला ने बताया कि वह अपने खेत में बनी मोटर पर बैठे थे, तभी 15-20 अज्ञात युवक आए और उनसे मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान एक युवक ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके छाती के निचले हिस्से में लगी।

पुलिस ने कहा कि घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments