अमृतसर,13 जनवरी | अमृतसर में जम्मू कश्मीर के सांभा में हत्या कर भागे दो आरोपियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग का मामला सामने आया है। ये फायरिंग अमृतसर के रेलवे स्टेशन के पास रात तकरीबन 2.15 बजे हुई। J&K की पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन के पास होटल भारत पहुंची थी। जब आरोपियों को पकड़ा गया तो उन्होंने फायरिंग कर दी।
अमृतसर सिविल लाइन की पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों अरुण चौधरी उर्फ अबू जाट और अतुल चौधरी उर्फ रवि को पकड़ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस के घायल जवान अमनदीप को अस्पताल ले जाया गया है।



