कपूरथला,13 जनवरी | सिविल अस्पताल कपूरथला मे बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक क्वार्टर में देर रात आग लग गई। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। जलने से एक व्यक्ति और एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक जीत बहादुर और आसपास रहने वाले अन्य लोगों ने बताया कि इस क्वार्टर में सिविल अस्पताल में तैनात अपनी दो बेटियों पूनम, पूजा और दामाद बीरा के साथ रहती थी, और रात करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बेटा कश्मीर और एक पालतू जानवर कुत्ते की मौत हो गई, जबकि रोशनी, पूजा, पूनम गंभीर रूप से झुलस गईं।
एसएमओ डॉ. संदीप धवन ने बताया कि उन्हें रात करीब ढाई बजे आग लगने की सूचना मिली, फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद वह खुद पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और मामले की जांच थाना सिटी पुलिस कर रही है।



