Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

तरनतारन: झबाल के सरपंच पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Spread the News

तरनतारन ,14 जनवरी | तरनतारन जिले के झबाल कस्बे के सरपंच और लोकप्रिय नेता  सोनू चीमा की एक अनजान युवक ने  गोली मारकर हत्या कर दी, जब सोनू चीमा सैलून में बाल कटवा रहे थे। बताया जा रहा है कि सोनू चीमा को दो गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल में ले जाया गया है।

सैलून के संचालक विजय के मुताबिक एक युवक दुकान में आया बाल काटने के लिए और वहा कुछ देर बैठ कर इंतजार करने को लगा। लेकिन कुछ मिनट बाद उसने कटिंग करा रहे सोनू चीमा को गोली मार दी।

झबाल थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की दी। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, शूटर मोटरसाइकिल पर आया था और उसका एक साथी बाइक स्टार्ट करके बाहर खड़ा था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments