Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब DC ऑफिस और तहसीलें आज भी बंद- नहीं होगा कोई काम , विधायक के घर के बाहर करेंगे प्रदर्शन

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाब के DC ऑफिसों और तहसीलों में आज भी ताला लगा रहेगा। आज फिर कोई काम नहीं होगा। सभी कर्मचारियों ने आज बुधवार को सामूहिक छुट्टी ले ली है। आज सभी कर्मचारी रोपड़ में इकट्टा होंगे और पूरे शहर में पहले रोष रैली निकालेंगे। उसके बाद विधायक दिनेश चड्ढा का पुतला फूंकेंगे। विधायक के घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

मंगलवार को भी कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल की थी। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण रजिस्ट्रियों से लेकर प्रमाण पत्रों, लाइसेंस, RC वगैराह सारा काम रूक गया है। सरकार के खजाने को भी प्रतिदिन लाखों रुपए का राजस्व घाटा हो रहा है। कर्मचारी इस बात पर अड़े हुए हैं कि रोपड़ के विधायक ने तहसील में जाकर कर्मचारियों के साथ जो दुर्व्यवहार किया था, वह उसके लिए सार्वजनिक रूप से मांफी मांगें।

मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन पंजाब के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में जाकर कर्मचारियों को जलील करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। रोपड़ के विधायक ने जहां कर्मचारियों को जलील किया, वहीं पर सरकारी रिकॉर्ड अपने निजी दफ्तर में मंगवाकर गैर-कानूनी काम भी किया है। विधायक अपने निजी दफ्तर में सरकार का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड इस तरह नहीं मंगवा सकते।

तेजिंदर ने कहा कि आज डीसी, एसडीएम, आरटीए, तहसीलों में कार्यरत स्टाफ ने सामूहिक छुट्टी ली है। सभी कर्मचारी आज रोपड़ में रोष मुजारा करेंगे। उन्होंने कहा कि दफ्तरों में तब तक काम बंद रखा जाएगा जब तक सरकार की नींद नहीं टूटती और वह अपने विधायक को माफी मांगने के लिए नहीं कहती।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments