लुधियाना ,19 अपैल। थाना पीएयू की पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ 62 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी थानेदार हरचरण सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता अश्वनी गर्ग ने बताया कि उसने नितिन कालड़ा, नीलम कालड़ा और चित्र गुप्ता को 62 लाख रुपए में मशीनरी लेने के लिए पैसे दिए थे। उक्त आरोपियों ने उसके पैसे लेकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।



