मोहाली,19 अपैल। चंडीगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि आज दोपहल 12:21 मिनट पर कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इसके बाद लोग डर कर घरों व दफ्तरों से के बाहर आ गए। राहत की बात यह रही कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान से बचाव रहा।
अफगानिस्तान को इस भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। वहीं इस भूकंप की तीव्रता 4.7 बताई जा रही है। कुछ सैकिंड तक लोगों द्वारा भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंडीगढ़ के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।



