Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

कनाडा में बड़ी वारदात-पंजाब की 21 वर्षीय लड़की की गोली लगने से मौत

Spread the News

तरनतारन,19 अपैल। कनाडा से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां पंजाब की 21 वर्षीय लड़की की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक लड़की की पहचान हरसिमरत कौर रंधावा (21) तरनतारन जिले के गांव धुंदा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह करीब 2 साल पहले पढ़ाई करने कनाडा गई थी। वह कॉलेज जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी कि पास में ही 2 गुटों के बीच हुई लड़ाई के दौरान चली गोली उसे लग गई। यह घटना कनाडा के समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे घटी। लड़की के पिता पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह ने अपनी बेटी को बड़े चाव से कनाडा डॉक्टर बनने के लिए भेजा था। यह दुखद खबर मिलने के बाद गांव धुंदा में शोक की लहर दौड़ गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments