Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

होशियारपुर से बड़ी खबर: जमीन के इंतकाल के बदले 25 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

Spread the News

चंडीगढ़, 29 नवंबर | पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान बुधवार को शामचुरासी, जिला होशियारपुर में तैनात माल पटवारी नरजीत सिंह को 25,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त माल कर्मचारी के खिलाफ यह मामला होशियारपुर के गांव कदियाना निवासी बलदेव सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी उसकी जमीन पड़ोसी के नाम करने और उसका इंतकाल दर्ज करने की एवज में 30,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है, लेकिन बातचीत के दौरान सौदा 25,000 रुपये में तय हुआ।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि जालंधर रेंज की विजिलेंस यूनिट ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करते हुए जाल बिछाया, जिसके तहत पटवारी को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। राशि की वसूली भी की गयी। इस संबंध में राजस्व विभाग के आरोपी कर्मचारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments