Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

सेंट जोसेफ बॉयज़ स्कूल में सालाना खेल प्रतियोगिता हुआ समापन

Spread the News

मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर तेजिंदर पाल सिंह जी ने की शिरकत

Svg%3E

जालंधर , 29 नवंबर । सेंट जोसेफ बॉयज़ स्कूल में आदरणीय फादर एंटोनी तुरुथिल तथा मुख्याध्यापिका आदरणीय सिस्टर जेन जोस की अगुवाई में खेल प्रतियोगिताओं का समापन किया गया। सबसे पहले स्कूल बैंड के द्वारा मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर तेजिंदर पाल सिंह का स्वागत किया गया। तत्पश्चात औपचारिक रूप से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। स्वागत का गीत भी गाया गया।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। इनमें आदिश गिल, लिजा, ऋषिका अरोड़ा , टॉम हर्षित, एंजेलिना धारीवाल, कोमलप्रीत कौर फ्रांसिस आदि विद्यार्थियों ने जीत हासिल की। जीते हुए विद्यार्थियों को इनाम भी दिए गए। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और बच्चों को खेलने तथा आर्मी में भर्ती होने के लिए के लिए प्रेरित किया।

Svg%3E

फादर एंटोनी द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया तथा उनका धन्यवाद किया गया। विद्यार्थियों में खेल के प्रति अपार जोश दिखाई दिया। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पंजाबी लोकनाच गिद्दा पेश किया गया। विद्यार्थियों द्वारा ग्रुप सॉन्ग भी गाया गया। समारोह की समाप्ति पर झंडा नीचे करने की रस्म अदा की गई। अंत में राष्ट्रगान के साथ खेल समारोह का समापन हुआ।

Svg%3E

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments