Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

प्रेमिका से मिलने गांव आया युवक, लड़की के मां-बाप ने पीट-पीटकर जान से मारा

Spread the News

राजस्थान, 29 नवंबर | राजस्थान के सांचौर जिले में एक युवक को अपनी प्रेमिका के गांव जाना महंगा पड़ गया। प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और इतना पीटा कि उसकी जान चली गयी। घटना की सूचना मिलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के वारिसों की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, यह दिल दहला देने वाली घटना सोमवार को सांचौर जिले के चितलवाना थाना इलाके में हुई। मारे गए युवक का नाम नरेंद्र कुमार है। वह सांचौर शहर के झेरड़ियावास का रहने वाला था। रविवार शाम वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था। वहीं इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हुई। इस पर उन्होंने नरेंद्र कुमार को वहीं पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि नरेंद्र की प्रेमिका के परिवार वालों ने उसे बुरी तरह पीटा। इससे नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सांचौर के जिला अस्पताल ले गई। वहां युवक का इलाज चल रहा था, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर उन्हें प्राथमिक उपचार देकर गुजरात रैफर कर दिया गया। परिजन उसे गुजरात ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही नरेंद्र की मौत हो गई।

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला है। फिलहाल पुलिस ने युवक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है लेकिन अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments