Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

पटियाला : कुत्ते से शुरू हुई लड़ाई ने ले लिया खूनी रूप , भाई ने भाई को चाकू मार कर दी हत्या

Spread the News

पटियाला। सनौर जिले के दीवान वाला गांव में कुत्ते को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप धार लिया और उसके बाद भाई ने ही भाई की हत्या कर दी। मृत व्यक्ति का नाम अमरीक सिंह है, जिसकी हत्या उसके भाई ने की है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की 3 बेटियां हैं और वह घर में एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।

अमरीक सिंह और उसका भाई अक्सर एक कुत्ते को लेकर झगड़ते थे और अमरीक उस कुत्ते से बहुत परेशान था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि हाल ही में अमरीक के भाई ने उनके घर का बिजली का तार काट दिया, जिसके बाद दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ और फिर अमरीक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

अमरीक सिंह की तीन बेटियां है। उधर, थाना एस. एच. ओ. परियांशु सिंह ने कहा कि हमने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस घटना में कुल 5 लोग घायल हुए हैं। इस विवाद में अमरीक सिंह की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments