Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

बाबा बकाला : रखड़ पुण्य का मेला देखने गए नोजवान को रोटी खाते को मारी गोलियाँ अस्पताल लेकर पहुंचे दोस्त, लेकिन नहीं बच सकी जान

Spread the News

बाबा बकाला। बीती रात ग्रामीण अमृतसर के उपमंडल बाबा बकाला में घुमान कस्बे के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ अकाली नेता जत्थेदार कुलवंत सिंह चीमन ने बताया कि कमलजोत सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी कस्बा घुमान बीती रात अपने दोस्तों के साथ कस्बा घुमान से बाबा बकाला साहिब में लगने वाले रखड़ पुण्य मेले को देखने के लिए गया था। जहां वह रात को एक होटल में खाना खा रहा था। तभी उसका किसी से विवाद हो गया, जहां उसे पिस्टल से गोलियाँ मार दी गई।

उनके दोस्तों ने उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने कमलजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घुमान और नोजवान के परिवार के कस्बे में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments