नि:संदेह राजविंदर सिंह राजा अपने इलाके के लोगों के लिए एक मसीहा से कम नहींः श्री मनसूर आलम
उपकार नगर समेत विभिन्न इलाकों में सीवरेज की सफाई का काम हुआ सम्पूर्ण
जालंधर। पंजाब में चुनावी माहोैल गरम है। ऐसे में हर पार्टी के नेता हों या कार्यकर्ता अपने कामों द्वारा जनता को हर हाल में खुश देखना चाहते हैं। वहीं एक ऐसे भी नेता/ पार्षद हैं जिनका स्पष्ट शब्दों में कहना है कि वह जनता की सेवा के लिए हमेशा ही समर्पित हैं। उन्हें इस से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मोैसम चुनाव का है या नहीं, क्योंकि वह ईलाका निवासियों को हमेशा अपने परिवार की तरह ही देखते हैं। यह विचार आज पंजाब टाईमज़ न्यूज़ के संवाद दाता से बातचीत करते हुए पार्षद राजविंदर सिंह राजा ने वयक्त किये। श्री राजा ने बताया कि उपकार नगर, जैमल नगर, मुस्लिम कालोनी हो या विवेक नगर या इस के आस पास के इलाके यहां के लोगों ने जब कभी सीवरेज, स्ट्रीट लाईट या अन्य समस्याओं को लेकर सम्पर्क साधा हमने दिन- रात की परवाह किये बिना प्राथमिकता के तोैर पर उन समस्याओं का खुद पहुंच कर समाधान किया।
वहीं इस अवसर पर नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के स्टेट कार्यकारिणी सदस्य श्री मनसूर आलम ने कहा कि नि:संदेह राजविंदर सिंह राजा अपने इलाके के लोगों के लिए एक मसीहा से कम नहीं है। जहां वह अपने काम के प्रति इमानदार हैं वहीं मिलनसार भी हैं। यही कारण है कि इलाका निवासी ओैर उनके बीच बहुत ही अच्छा तालमेल रहता है।



