Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

राजा वडिंग के चुनाव प्रचार की कमान संभालने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश : अख्तर सलमानी

Spread the News

करतारपुर। पंजाब कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जनरल सेक्रेटरी अख्तर सलमानी की अध्यक्षता में नार्थ हलके में फारूक आजम के निवास स्थान पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार को लेकर एक मीटिंग की जिसमें कांग्रेस को लोकसभा उपचुनाव में जीत दिलाने के लिए चर्चा की गई। इस मीटिंग मे राज्य स्तर के कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

मीटिंग का मुख्य एजंडा लोगों के लिए बेहतर नीतियां लाना और आप सरकार की झूठी पॉलिसियों से लोगों को अवगत कराना रहा। पंजाब कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जनरल सेक्रेटरी अख्तर सलमानी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि कांग्रेस ही जालंधर लोकसभा उपचुनाव में अपनी जीत दर्ज कराएगी। लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मीटिंगें लगातार जारी हैं।

मीटिंग में मौजूद रहने वाले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अखतर सलमानी , फारूक आजम , मोहम्मद हैदर, निजाम अहमद, मोहम्मद फरीद ,मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद दिलशाद , अब्दुल रहमान व अन्य शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments