Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

लोकसभा उपचुनाव प्रचार के दोैरान राजा वडिंग का अख्तर सलमानी व अयूब सलमानी द्वारा शानदार स्वागत

Spread the News

वर्तमान समय में देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी को जिताना बेहद ज़रूरीः राजा वडिंग

हज़ारों की गिनती में सभी वर्गों के लोगों ने भरपूर समर्थन का किया ऐलान

जालंधर। जालंधर के लोकसभा उपचुनाव को लेकर आज अयूब सलमानी के यहां एक मीटिंग हुई जिसमें पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग और केपी साहब एमएलए चब्बेवाल ,पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी, और अनमोल ग्रोवर शामिल हुए। पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग जी का प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी व अयूब सलमानी द्वारा शानदार इस्तकबाल किया गया। मीटिंग में समाज के सभी वर्गों के लोग भारी तादाद में इकट्ठे हुए। मसूद अख्तर ,दिलशाद सलमानी ,तसलीम सलमानी ,और हाजी इसरार अहमद ,मैक्स सलमानी, जावेद सलमानी, और भारी तादाद में मुस्लिम समाज के जिम्मेदार साहिबान शामिल हुए।

Svg%3E

मीटिंग में पंजाब प्रधान राजा वडिंग, केपी साहब, चब्बेवाल जी, अख्तर सलमानी, अयूब सलमानी

पंजाब प्रधान राजा वडिंग ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी लोगों को एक साथ जोड़ कर चलने वाली पार्टी है वर्तमान समय में देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी को जिताना बहुत जरूरी है हमें उम्मीद है कि जालंधर एमपी के उपचुनाव में जालंधर वासी सूझबूझ से चुनाव करेंगे और साफ छवि वाली करमजीत चौधरी को विजयी बनाएंगे व कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments