धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ हर प्रकार की शिक्षा से अवगत होना समय की मांगः निर्देशक मुफ्ती मसूद अज़ीज़ी नदवी
पंचकूला। प्राप्त जानकारी के अनुसार डिसेंट मरकज़ अहया ए अल फिकर अल इसलामी मुज़फ्फराबाद जिला सहारनपुर के तत्वधान में संचालितक डिसेंट एकेडमी में मैडीकल साईड से 12 वीं कलास पढ़ने वाले सभी बच्चों ने अच्छे नम्बरों से सफलता प्राप्त की है। जिस के लिए डिसेंट एकेडमी के निर्देशक मुफ्ती मसूद अज़ीज़ी नदवी एवं को- आर्डीनेटर मोैलाना नूर हसन कासमी एवं अध्यापक गण ओैर सभी छात्र-छात्राएं प्रशंसा के पात्र हैं।
डिसेंट एकेडमी मुज़फ्फराबाद जिला सहारनपुर में 14 साल की आयू वाले हाफिज़ एवं गैर हाफिज़ बच्चों का दाखला लिया जाता है। इस कोर्स में प्रथम वर्ष में इंग्लिश मीडियम से 9 वीं कलास पास कराई जाती है। साल के पहले 3 महीने में बच्चे को 8 वीं जमात तक हिसाब एवं इंग्लिश का फाउंडेशन कोर्स कराया जाता है ताकि पहले 8 वीं कलास तक का बेसिक सलेबस सम्पूरण करा कर पिछली कमजोरी को दूर की जा सके। उस के बाद 9 वीं जमात इंग्लिश मीडीयम से पढ़ाई जाती है।
बोर्ड से 10 वीं जमात पास कराई जाती है। 11 वीं ओैर 12वी कलास मेडीकल साईड से इस प्रकार सी,बी,एस ई दूसरे वर्ष में आला नम्बरों से कामयाबी प्राप्त करके डाक्टर बन सकें। पंजाब टाइमज़ न्यूज़ से बातचीत के दोैरान मोैलाना नूर हसन कासमी ने कहा कि जो लोग अपने बच्चों को डाक्टर अथवा इंजीनियर बनाना चाहते हैं डिसेंट एकेडमी मुजफ्फराबाद जिला सहारनपुर में दाखला करा के अपने बच्चों के भविष्य को सुधारें।





