Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

पराली जलाने पर NGT की पंजाब सरकार को फटकार, कहा- राज्य का सिस्टम पूरी तरह फेल

Spread the News

नई दिल्ली, 9 नवंबर | नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पराली जलाने से रोकने में नाकाम रहने पर कल पंजाब सरकार पर तीखी टिप्पणी की। सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि सैटेलाइट इमेज में साफ दिख रहा है कि बड़े पैमाने पर पराली जलाई जा रही है। एक हजार से अधिक खेतों में पराली जलाई जा रही है और 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। क्या आप किसानों को चेतावनी देते हैं कि कार्रवाई होगी।

पंजाब का पूरा सिस्टम फेल हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पराली की रोकथाम के लिए आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान जिला संगरूर में सबसे ज्यादा पराली जलाई गई। पंजाब सरकार ने अपने जवाब में कहा था कि सख्ती बढ़ाते हुए 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। किसानों को अनुदान पर मशीनरी उपलब्ध करायी जा रही है।

अब एनजीटी में मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी। इससे पहले एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमेटी ने कहा कि हम लगातार निगरानी करते हैं, जिस पर एनजीटी ने कहा कि आपने कभी किसी सरकारी अथॉरिटी से चेक नहीं कराया। 5 दिन बीत गए लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। जेनरेटर पर प्रतिबंध लगा दिया गया, बिजली कटौती न हो इसके लिए क्या कदम उठाए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments