पठानकोट, 9 नवंबर | पठानकोट में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां बच्चों को स्कूल ले जा रही एक तेज रफ्तार बस पलट गई। जानकारी के अनुसार सुबह पठानकोट से सुजानपुर रोड पर टैंक चौक के पास ओवरटेक करने के चक्कर में एक निजी स्कूल की बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।
बस बच्चों से भरी हुई थी। बस पलटते ही बस में सवार बच्चों की चीख-पुकार से राहगीर तुरंत एकत्र हो गए और उन्होंने बच्चों को बस से बाहर निकाला। इस हादसे में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है। बस पर न तो स्कूल का नाम लिखा था और न ही जरूरी निर्देशों का पालन किया गया था और बस काफी पुरानी लग रही थी।



