अमृतसर, 9 नवंबर | मजीठा के गांव पंधेर कलां में एक बेटे के द्वारा अपने ही माता-पिता की हत्या कर देने का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने आरोपी प्रीतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सरिया से वार कर दोनों की हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव में एक शादी थी जहां प्रीतपाल ने खूब शराब पी रखी थी, और जब उसके माता-पिता ने उसे घर से दोबारा वहां जाने से रोका तो गुस्से में आकर उसने ये खौफनाक कदम उठाया।



