Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

भिखीविंड में बिजली विभाग की लापरवाही, बिना सुरक्षा उपकरण के कर्मचारी बिछा रहे बिजली लाइनें

Spread the News

तरनतारन, 7 जनवरी | भिखीविंड के सिंघपुरा बीएसएफ कैंपस में बिजली आपूर्ति के लिए 39 लाख रुपए की लागत से विद्युत लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। लेकिन इस कार्य में लगे प्राइवेट कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जा रहे हैं।

ठेकेदार द्वारा रखे गए कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा के हाइड्रा के नॉब पर बैठकर लाइन बिछा रहे हैं। इससे किसी भी समय दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।

गौरतलब है कि राज्य की आप सरकार ने बिजली विभाग में रखे गए निजी ठेकेदार को बिजली आपूर्ति कार्य के दौरान सुरक्षा बेल्ट, दस्ताने, सुरक्षा जूते आदि पहनने के सख्त आदेश जारी किए हैं। लेकिन भिखीविंड उपमंडल कार्यालय में ठेकेदार द्वारा पंजाब सरकार के आदेशों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है।

ठेकेदार अमरजीत सिंह ने बताया कि मजदूरों के पास सुरक्षा किट है, लेकिन आज मजदूरों ने सुरक्षा किट नहीं पहनी थी। इस संबंध एसई तरनतारन मोहतम सिंह ने कहा कि अगर कर्मचारी ने सेफ्टी किट नहीं पहनी तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments