Tuesday, April 28, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर: प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे विदेशी छात्र की शक्की हालात में मौत

Spread the News

लुधियाना, 7 जनवरी | लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर स्थित प्राइवेट CT यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे साउथ सूडान के मोरडे मेडी योकोबो की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। योकोबा के साथियों के मुताबिक वह उन्हें कमरे में मरा हुआ पड़ा मिला। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक स्टूडेंट को उल्टियां हुई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार योकोबा MBD मॉल के पास उल्टियां कर रहा था। इस दौरान उसकी मौत हुई है। मामला संदिग्ध है, लेकिन योकोबो के साथियों का कहना है कि देर रात जब वह उसके कमरे में गए तो वह बैड पर पड़ा हुआ था।

उसकी बिगड़ी हालत देख उसे निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल जब उसे लेकर आए तो डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

योकोबो के परिवार को उसके साथियों ने सूचित कर दिया है। साथियों का कहना है कि वह उसका पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे। उसके शव को साउथ सूडान भेजा जाएगा। उधर, सिविल अस्पताल प्रशासन द्वारा थाना सराभा नगर को सूचना दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments