Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

इंस्टाग्राम पर रील डालना पड़ा भारी: 40 वर्षीय महिला को उसके पति ने मार-मारकर तोड़े हाथ, एक आंख भी निकाली

Spread the News

मोगा, 7 जनवरी | गांव बहोना रोड पर रहने वाली सर्बजीत कौर (40) को शनिवार सुबह उसके पति ने तेजधार हथियारों से बुरी तरह घायल कर दीया। महिला के हाथों के दोनों गुट और सिर बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गया। उसकी एक आंख भी बाहर निकल आई है।

घायल महिला की बेटी कमलजीत कौर ने बताया कि उसकी मां इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो डालती थी, जिसका उसके पिता विरोध करते थे। वह वीडियो डालने से रोकता था। बेटी ने आरोप लगाया कि उसकी मां के गांव के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे।

घटना के बाद पड़ोसियों ने महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने महिला को फरीदकोट रेफर कर दिया। फरीदकोट के अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments