हज़रत मौलाना सय्यद मुहम्मद राबे हसनी का देहांत मेरा निजी नुकसान है, वो मेरे शिक्षक थे और में उनका विद्यार्थीः मौलाना अनवर अमृतसरी
नई दिल्ली। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्लनल ला बोर्ड के अध्यक्ष ,एशिया के शैक्षणिक केंद्र दारुल उलूम नदवातूल उलमा के प्रमुख हज़रत मौलाना सय्यद मुहम्मद राबे हसनी, नद्वी के देहांत पर जहाँ दुनिया भर के सामाजिक, राजनितिक, साहित्यक संस्थाओं ने गहरा दुख जताया है , वहीं विश्व प्रसिद्ध सामाजिक संस्था नैशनल ह्युमन राइट्स सोशल जस्टिस फ्रंट ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष,वरिष्ठ जर्नालिस्ट, आलिम ए दीन मौलाना अनवर अमृतसरी ने पंजाब टाइम्स न्यूज़ से बात चीत करते हुए कहा की उनका देहांत मेरा निजी नुकसान है, क्योंकि वो मेरे शिक्षक थे और में उनका विद्यार्थी।
निःसंदेह हज़रत मौलाना का इस संसार से चले जाना धार्मिक,दीनी, इल्मी एवं मिल्ली हलकों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है जिस की भरपाई असंभव है। अंत में मौलाना अनवर अमृतसरी ने उनके समूह परिवार वालों के साथ हमदर्दी का इज़हार किया और उन्होंने बारगाह खुदावंदी में उनकी माघफिरत के लिए भी दुआ की।




