Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

पिछले साल की तरह इस साल भी हाफिज़ आमिर ने कुरान शरीफ मुकम्मल सुनाया: मोहम्मद अकबर अली

Spread the News

जालंधर। आज पंच पीर मस्जिद में खत्म तरावीह शरीफ के मौके पर इस्तेमाई दुआ कराई गई। जिसमें आए हुए नमाज़ियों ने और मुस्लिम समाज के भाइयों ने हजरत हाफिज़ मोहम्मद आमिर अशरफी और इमाम सैयद नजीर अहमद नजीर को तोहफा देकर अपनी अपनी खुशी का इज़हार किया।

इस मौके पर मिलाद नियाज़ के बाद सलातो सलाम और दुआ में भारी तादाद में लोगों ने शिरकत की। और हाफिज मोहम्मद आमिर अशरफी साहब को और इमाम सैयद नजीर अहमद नजीर साहब को गले मिलकर मुबारकबाद पेश की। इस मौके पर हर साल की तरह जनाब आरिफ बनारसी साहब,हाजी नासिर साहब, अब्दुल्ला रियाज़, नियाज़ अहमद, अब्दुल्ला फेसल, मोहम्मद अहमद रज़ा,की तरफ से तबर्रुक का इंतजाम किया गया।

जहां लोग काफी तादाद में शामिल थे। वही मुस्लिम कॉलोनी के अकबर अली के साथ परवेज़ ,सोनू, मोहम्मद निजामुद्दीन ,मोहम्मद इंसाफ , मोहम्मद अनवर अली, आमिर रजा, असगर अली ,नौशाद अहमद, अरमान रजा, आसिफ रजा, मोहम्मद इसराइल ,शमीम अंसारी आदि जिम्मेदार शामिल हुए।

सब ने मिलकर अल्लाह की बारगाह में दुआ की। और अपनी अपनी गुनाहों की माफी मांगी। अल्लाह पाक से दुआ है कि अल्लाह पाक हम सबको मिलजुल कर दीन की खिदमत करने की तौफीक अता फरमाए । और रमजान के बाद भी नमाज का जज्बा और दिनी कामों का जज्बा यूं ही बना रहे । जहां तमाम उम्मत के लिए दुआ कराई गई। वहीं अकबर अली की वालिदा मोहतरमा मरहूम और दोस्त इरफान भाई की सेहतमंदी के लिए भी हाफिज़ साहब ने दुआ कराई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments