प्रोग्राम में विभिन्न राजनीतिक एवंम सामाजिक हस्तियों ने पहुँच कर आपसी भाईचारक सांझ को किया प्रोत्साहित
मलेरकोटला। आज मेरे करीबी मित्र सरदार जसवंत सिंह जतं कंगनवाल के घर पर सरदार जसवंत सिंह जंत द्वारा पूरे मुस्लिम समुदाय के लिए रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया।
यह रोज़ा इफ्तारी हिंदू, सिक्ख, मुस्लिम समुदाय की एकता को व्यक्त करता है। मैं अपनी तरफ से और नगर कंगनवाल की पूरी शरोमणी अकाली दल की टीम की तरफ से श्री जसवंत सिंह जंट को भी बधाई देता हूं। और पूरे मुस्लिम समुदाय को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने निमंत्रण स्वीकार किया और इस कार्यक्रम में संयुक्त रूप से शामिल हुए। और रोज़ा इफ्तारी कार्यक्रम में शिरकत की। नगर कंगनवाल की मस्जिदों के इमाम साहिबानों को भी परिवार द्वारा सम्मानित किया।




