Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

गुरु गोबिंद सिंह भवन में आयोजित इफ्तार पार्टी में 200मुस्लिम- नॉन मुस्लिम अध्यापकों, विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Spread the News

रमज़ान तमाम महीनों में अफ़ज़ल, रोज़े की बरकतों से फायदा उठाएं: शिराज़ अहमद

डॉक्टर गुरमेल सिंह ने समागम में पहुंचने वालों का गरमजोशी से किया स्वागत

पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के धार्मिक अध्ययन विभाग के छात्रों और शिक्षकों ने गुरु गोबिंद सिंह भवन में सभी मुस्लिम शिक्षकों और विश्वविद्यालय के चयनित छात्रों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मोदू अमीन की किताब तिलावतें कुरान से हुई और पंजाबी अनुवाद हसना खातून ने किया। विभाग के अध्यक्ष डॉ. गुरमेल सिंह जी ने अतिथियों का स्वागत किया।

शिराज़ अहमद ने रोज़े की “परंपरा, उद्देश्य और उपवास के महत्व” पर बात की। और मंच का संचालन भी किया। सतनाम पंजाबी ने बड़ी ही मधुर आवाज़ में एक नात पढ़ी।

मोहम्मद नासिर ने ‘उपवास और स्वास्थ्य’ पर भाषण दिया। उसके बाद विभाग के शिक्षक डॉ. गुरमीत सिंह सिद्धू और डॉ. तजिंदर कौर धालीवाल आदि डीन सोशल साइंसेज, डीन लैंग्वेजेज ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर अरविंद (वाइस चांसलर) ने विभाग को आयोजन के लिए बधाई दी। अंत में डॉ. जसविंदर सिंह (प्रोग्राम को- कोआर्डिनेटर) द्वारा धन्यवाद किया गया।

इफ्तार के बाद सामूहिक तौर पर मग़रिब की नमाज़ अदा की गई। इस इफ्तार पार्टी में लगभग 200 मुस्लिम और गैर-मुस्लिम छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। जिसके बाद सामूहिक रूप से नमाज़-ए-मग़रिब हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments