Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

इज़राइल-हमास युद्ध में अब तक 1100 से ज्यादा लोगों की मौत; 10 नेपाली छात्रों की भी जान गई

Spread the News

नई दिल्ली, 9 अक्तूबर | इज़राइल और हमास के बीच युद्ध में अब तक 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हमास के अचानक हुए हमलों में हज़ारों इसराइलियों की जानें गई। इज़राइल के जवाबी हमले में गाजा पट्टी से करीब 350 लोगों की मौत की खबर आई है। इस बीच अमरिका, भारत समेत कई देशों ने इस आतंकी हमले की निंदा की है। अमरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने भी हमलों के मद्देनजर इजराइल को 8 लाख डॉलर की सहायता देने का निर्देश दिया है।

 

इज़राइल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम घायलों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हमास के आतंकियों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इज़राइल के मौजूदा हालात में करीब 10 नेपाली छात्रों की मौत हो चुकी है। इज़राइल में नेपाल दूतावास के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है.

 

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, युद्ध प्रभावित इज़राइल और फिलिस्तीन के कुछ इलाकों में फंसे 27 भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय नागरिकों को मिस्र लाया गया है। अब अगली कार्रवाई इन लोगों की वतन वापसी की होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments