लुधियाना, 9 अक्तूबर | यहां एक भयानक खबर सामने आई है। यहां एक गतका खिलाड़ी की हत्या का मामला सामने आया है। उसका शव पक्खोवाल रोड स्थित कुटरी विला कॉलोनी में मिला। शव के दोनों हाथ और पैर कटे हुए थे। शव की हालत खराब हो गई थी और उस पर कीड़े रेंग रहे थे।
मृतक की पहचान गांव बल्लोवाल निवासी रघुबीर सिंह के रूप में हुई है। वह पिछले 5 अक्तूबर से लापता था। शव के पास ही उसका मोबाइल पड़ा हुआ था। लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सदर थाना एसएचओ गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि रघुबीर ने गतका खेल में कई मैडल जीते हैं। इस समय वह ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था।



