Wednesday, September 30, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से 3 बच्चों समेत परिवार के 5 सदस्यों की मौत

Spread the News

जालंधर, 9 अक्तूबर | यहां के अवतार नगर में देर रात एक घर में आग लग गई। आग की इस घटना में 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मृतकों में घर का मालिक भी शामिल है, जबकि घर के बाहर बैठी उनकी बुजुर्ग पत्नी सुरक्षित बच गईं।

मृतकों की पहचान रुचि, दीया, इंद्रपाल, यशपाल घई और मंशा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त पूरा परिवार क्रिकेट मैच देख रहा था।

मृतक यशपाल घई के भाई राज घई ने बताया कि उनके भाई ने 7 महीने पहले नया डबल डोर रेफ्रिजरेटर खरीदा था। उसके कंप्रेसर में जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद घर में आग लग गई। घर के अंदर बैठे उनके भाई जिनकी उम्र करीब 65 साल थी, उनके बेटे, बहू और 2 बेटियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

फ्रिज के कंप्रेसर में विस्फोट के बाद घर के साथ-साथ सड़क पर भी गैस फैल गई। गैस के कारण घर में इतनी भीषण आग लग गई कि दमकल विभाग के कर्मचारी देर रात तक उस पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। आग की सूचना मिलते ही 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो फायर ब्रिगेड की अन्य गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा।

गंभीर रूप से झुलसे लोगों को उनके घरों से बाहर निकाला गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने परिवार के 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों सदस्यों की मौत हो गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments