ADGP फैयाज फारुकी के कामो की हर तरफ हो रही है प्रशंसा – मुस्लिम समाज
जालंधर। मुस्लिम समाज को 8 साल पहले पंजाब वक्फ बोर्ड की तरफ से रिलीज हुए जगह के बारे में मुस्लिम समाज ने ए डी जी पी एवं पंजाब वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर एम एफ फारूकी से की मुलाकात और अपनी परेशानियों से एम एफ फारूकी जी को अवगत करवाया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन पंजाब वाकफ बोर्ड जुनेद रजा खान भी उपस्थित थे। मोहम्मद अकबर अली , मोहम्मद निराले, अब्दुल मन्नान खान, हैदर अली, नईम अहमद, मुजीब अहमद, अनवर अली ने कहां कि जब से फारुकी साहब ने पंजाब वक्फ बोर्ड की अहम जिम्मेदारी संभाली है तब से पंजाब के मुस्लिम समाज में एक आस की किरण जागी है। हमें पूरा उम्मीद है कि मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए पंजाब वाकफ बोर्ड एवं फारुकी साहब की तरफ से बेहतरीन कदम उठाए जाएंगे ।



