Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

नशे में शराब की बोतल लेकर किराएदार महिला के कमरे में घुसा इंस्पेक्टर, की छेड़छाड़, बलात्कार की कोशिश

Spread the News

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के नापतोल विभाग का इंस्पेक्टर गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर पर नशे में उसके मकान पर रह रही महिला किरायेदार से छेड़छाड़ करने और रेप की कोशिश का आरोप है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने 2 माह बाद कैथल जिला से गिरफ्तार किया है। ।

घर पर अकेली थी महिला, नशे में घुसा आरोपी
पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में 6 मई को एक महिला ने बताया था कि वह थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह यहां जिस किराए के कमरे में रहती है, उसका मकान मालिक नापतोल विभाग का इंस्पेक्टर मुकेश कुमार है। 4 मई को दिन में महिला अपने बच्चे के साथ कमरे में सो रही थी। करीब 9:30 मकान मालिक मुकेश आया, उसने गेट खुलवाया। वह शराब के नशे में था और हाथ में एक बोतल भी ली हुई थी। वह कमरे के भीतर आकर सोफे पर बैठ गया और उसे अकेला पाकर उसके पास बेड पर आकर बैठ गया।

इसके बाद वह उसे गलत तरीके से छूने लगा, महिला ने जब मना किया तो वह उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। उसका मुंह दबा लिया। जब बच्ची रोती हुई उसके पास आई तो मुकेश ने उसे उठाकर फर्श पर फेंक दिया। महिला लगातार उसका विरोध करती रही और वह उसे मनचाहे तरीके से छू रहा था।

बच्ची चिल्लाई तो दूसरे लोग आए
महिला और बच्ची चिल्लाने लगी तो किराए पर ऊपर रह रहे लोग भी नीचे आ गए। जिसके बाद आरोपी ने महिला की गर्दन दबा दी और शराब की बोतल तोड़ तोड़कर महिला को मारने की कोशिश की। जिसमें वह बाल-बाल बच गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया।

महिला का मोबाइल भी ले गया आरोपी
शिकायत के मुताबिक आरोपी जाता हुआ महिला का मोबाइल फोन भी उठा कर भाग गया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसे बेल मिल चुकी है। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है। आरोपी पर IPC की धारा 323, 354, 376, 379, 506 व 511 के तहत केस दर्ज है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments