मोगा। बाघापुराना थाना अंतर्गत अपनी प्रेमिका के उससे मिलने आये एक युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर के बाहर मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक को पीटने के बाद कोई जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या की गई है। बाघापुराना थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मथुरादास सिविल अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम संगतपुरा निवासी चरणजीत सिंह का पुत्र वरिंदर शर्मा बुधवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने माड़ी मुस्तफा गांव पहुंचा। गुरुवार सुबह उसकी प्रेमिका के घर के बाहर उसका शव मिला।
बाघापुराना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को शक है कि मृतक को पीटा गया है। बाद में आशंका जताई जा रही है कि उसे जहर देकर मारा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ज़िले में तीन महीनों में प्रेमीयों के हत्या की यह चौथी घटना है।




