मोहाली। पंजाबी गायक मनकीरत औलख की कार का देर रात कुछ नकाबपोश लोगों ने काफी दूर तक पीछा किया। जिसके बाद पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के गनमैन ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे सभी फरार हो गए।
गौरतलब है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी मनकीरत औलख का नाम सामने आया था। जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। सिद्धू की हत्या के बाद मनकीरत को जान से मारने की कई धमकियां भी मिलीं।



