Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

देश , धर्म ओर भारत की आवाम की सेवा के लिए हमेशा अग्रसर रहेगा मोदी परिवार :मिली गर्ग

Spread the News

मोहाली, 11 मार्च।( प्रीति धारा ) नरेन्द्र दामोदर भाई मोदी वो शख्सियत है जिसने अपने भारत देश की आवाम को ये गारंटी दे रखी है वो अपनी आखरी सांस तक भारत देश मे रहने वाली आवाम के धर्म , देश प्रेम , आर्थिक स्थिति सुधारने में संगर्ष करते रहेंगे । यह बात मोहाली जिले की भाजपा अध्यक्षा मिली गर्ग ने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर शक्ति वंदन दौड़ कार्यक्रम दौरान कही ।
उन्होंने कहा कि इस बार देश मे हो रहे लोकसभा चुनावों में भाजपा 400 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त कर एक इतिहास बनाएगी । देश का हर वोटर नरेंद दमोसर भाई मोदी का परिवार बन उनके कंधे से कंधा मिलाकर उनके नेतृत्व में उनके साथ खड़ा रहेगा ।
उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र दामोदर भाई मोदी को हराने के लिए देश के सभी राजनैतिक दल एकजुट हो खिचड़ी बना आवाम को धोखा देकर प्रधानमंत्री की कुर्सी हथियाने के ख्वाब देखने मे लगा हैं । उनका यह गठबंधन देश हित के लिए नही है । उन्होंने कहा कि देश की आवाम भलीभांति जानती हैं कोन देश का रक्षक है या भक्षक ।
उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाथी श्रीनिवासान जी और पंजाब प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष बीबा जय इन्द्र कौर जी के दिशा निर्देश अनुसार जिले से हर वर्ग, समुदाय और उम्र की महिलाओं ने इसमें भाग लिया । यह दौड़ मोहाली की सेक्टर 70 में स्थित विख्यात होम लैंड हाइट्स सॉसायटी से शुरू हुई जिसका समापन सेक्टर 78 स्थित श्री सिंह शहीदा गुरुद्वारा,सोहना साहिब के पास किया गया। दौड़ में हिस्सा ले रही 100 से अधिक महिलाओं ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और लंगर प्रशाद ग्रहन किया।
जिले की टीम से जेनरल सेक्रेटेरी डॉक्टर इतिका शर्मा, सेक्रेटेरी रेखा शर्मा और नीलिमा अरोरा, उपाध्यक्ष इंदू शर्मा के साथ मंडल अध्यक्ष रोशनी देवी, सारिका जग्गी, अनिता जोशी, रीता सिंह, डॉक्टर प्रतिभा, रजनी चढा, उषा गौतम, निहारिका गर्ग और रेणु रैना ,मिली गर्ग के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments