लुधियाना,11 मार्च। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल मीटिंग आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न राज्यों के कायस्थ समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया एवं अपने अपने विचार व्यक्त किए।
वर्चुअल मीटिंग में विभिन्न कायस्थ संगठनों श्री चित्रांश सभा, कायस्थ चित्रगुप्त महासभा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जैसे मुख्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम के संयोजक लुधियाना (पंजाब) के श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव हैं।
सर्व प्रथम कुरुक्षेत्र (हरियाणा) वरिष्ठ पत्रकार श्री देसराज भटनागर ने कायस्थ समाज को एकजुट होने के लिए देशभर के कायस्थ परिवार को एक दूसरे से संपर्क बनाने पर जोर दिया कि जब हम एक-दूसरे को जानेंगे पहचानेंगे तो स्वाभाविक है कि हम एक-दूसरे के साथ सहयोग करेंगे और संगठित भी होंगे।
गुरुग्राम निवासी व वरिष्ठ अधिवक्ता श्री तरुण भटनागर ने भी समस्त कायस्थ समाज का आह्वान किया कि सभी गिले शिकवे भुलाकर हम सबको मिलकर सहयोग करना चाहिए।
अमृतसर (पंजाब) के डा. प्रेम पाल श्रीवास्तव ने एकजुटता पर बल दिया कि समय आ गया है कि हम सभी संगठित होकर कार्य करें।
अमृतसर से श्री प्रवेश मोहन श्रीवास्तव ने भी एकता संगठन पर जोर दिए व अपने अस्तित्व को समझने की सलाह दिए।
हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) से श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने अहंकार के त्याग कर संगठित होने पर बल दिया व मीटिंग में उपस्थित समस्त कायस्थों से अहंकार त्यागने का संकल्प कराया।
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के श्री बी बी श्रीवास्तव ने शिक्षा पर जोर दिया।
जयपुर (राजस्थान) से अमन माथुर ने भी संगठन के मुद्दे पर चर्चा किए।
लुधियाना (पंजाब) से श्री दिलीप श्रीवास्तव ने भी अहंकार त्याग कर सेवा भाव अपनाने पर जोर दिया।
चण्डीगढ़ से श्री हरेन्द्र सिन्हा ने अंत में कायस्थ समाज पर काव्य पाठ कर माहौल श्री चित्रगुप्त मय कर दिया।
मीटिंग के अंत में संयोजक लुधियाना (पंजाब) के श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने देश भर के कायस्थों के एकजुटता के लिए जोश और उत्साह पर प्रसन्नता व्यक्त किए व सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
मीटिंग में मुख्य रूप से श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव (लुधियाना), देसराज भटनागर,अमित श्रीवास्तव (पंजाब), अमित श्रीवास्तव (गोरखपुर), मिथिलेश सिन्हा (पटना),बी बी श्रीवास्तव (प्रयागराज), हरेन्द्र सिन्हा (चण्डीगढ़),अमन माथुर (राजस्थान), तरुण भटनागर (गुरुग्राम), प्रवेश मोहन श्रीवास्तव (अमृतसर),डा.प्रेम पाल, दिलीप श्रीवास्तव (लुधियाना), सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता श्री पंकज श्रीवास्तव (दिल्ली), सुधीर श्रीवास्तव (हैदराबाद) व अन्य ने अपने अपने विचार व्यक्त कर कायस्थ समाज के उत्थान पर चर्चा किए।



