Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

खुदा हमारे देश के गंगा- जमुनी तहजीब के गुलदस्ते को हमेशा रखे सलामतः अख्तर सलमानी

Spread the News

इलाही शाह मस्जिद में  तरावीह में कलाम पाक हुआ पूरा – लियाकत अली ने आए हुए सभी मेहमानों को मिठाई बाटी व सभी का पुरजोश स्वागत किया

जालंधर। जनता कॉलोनी इलाई शाह मस्जिद में रमजान उल मुबारक के पवित्र मौके पर नमाज़ तरावीह में कलाम पाक पूरा हुआ जिसमें सभी के लिए व देश के लिए दुआएं की गई। दुआ के इस पवित्र अवसर पर पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पंजाब अध्यक्ष व कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अख्तर सलमानी ने भी दुआ में हिस्सा लिया। मस्जिद कमेटी के प्रधान व फ्रंट के उपाध्यक्ष लियाकत अली गुर्जर, माइनॉरिटी कमिशन मेंबर नासिर सलमानी , तस्लीम अंसारी, महबूब अहमद, जावेद अहमद ,मुर्तजा ,सद्दाम हुसैन, भी दुआ में मौजूद रहे ।

Svg%3E

मस्जिद इलाही शाह में दुआ के मौके पर पंजाब अध्यक्ष अख्तर सलमानी, लियाकत अली गुर्जर, सद्दाम हुसैन

कारी इमरान साहब ने दुआ कराने बाद कहा कि माशा अल्लाह अल्लाह का कलाम सुना गया जो आज मुकम्मल हुआ लेकिन तरावीह पूरे रमजान पढ़नी है, तरावीह की नमाज किसी भी मस्जिद में पढ़ें लेकिन तरावीह की नमाज जरूर पढ़नी है, अख्तर सलमानी ने कहा कि रमजान उल मुबारक का आखरी अशरा चल रहा है इस बा बरकत महीने के कुछ दिन बाकी रह गए हैं इस महीने में इबादत का सवाब बढ़ा दिया जाता है खुदा हम सबको नेकी के काम करने की तौफीक अता फरमाए। अपने फितरे ज़कात सही मुस्तहिक को दें जो हम सब की बड़ी जिम्मेवारी है। सलमानी ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि खुदा हमारे देश के खूबसूरत चमन में आपसी प्यार मोहब्बत भाईचारे के गुलदस्ते को सलामत रखे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments