Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

पुलिस कस्टडी में अतीक एंव अशरफ को गोलियों से भून दिया जाना लोकतंत्र पर कलंकः वरिष्ठ जर्नलिस्ट अनवर अमृतसरी

Spread the News

राज्यों से गुंडागर्दी का राज खत्म कर लोकतंत्र का राज स्थापित  करे केंद्र सरकारः नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फ्रंट

 आरोपी कोई भी हो,किसी भी धर्म से संबंध रखता हो संविधान ओैर कानून के दायरे में उसे सज़ा जरूर मिलनी चाहिए

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद और पांच बार विधायक रहे अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में शनिवार रात पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस दोनों का मेडिकल परीक्षण के लिए प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस पूरे मामले पर नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष,वरिष्ठ जर्नलिस्ट नोैजवान आलिम ए दीन मोैलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी ने पंजाब टाईमज़ न्यूज़ के साथ देर रात बात चीत करते हुए कहा कि यह पूरी घटना अति निराशजनक है। क्योंकि हमले के दोैरान अतीक एव अशरफ पुलिस कसटडी में थे। ऐसे समय मे इतनी बेरहमी से दोनों का कत्ल कर दिया जाना जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ की हकूमत पर सवालिया निशान खड़े करता है, वहीं इस से साफ पता चलता है कि लाॅ एंड ऑर्डर नाम की राज्य में कोई चीज़ नहीं है।

मोैलाना अमृतसरी ने कहा कि आरोपी कोई भी हो,किसी भी धर्म से संबंध रखता हो उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए परंतु यह याद रखना चाहिए कि हमारा देश संविधान ओैर कानून से चलता है। भारत लोकतांत्रिक देश है। यहाँ सजाऐं भी उसी प्रकार से देनी चाहिए ना कि गुंडाराज स्थापित करके। नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के समूह पदाधिकारी केंद्र सरकार से यही मांग करते हैं कि वह राज्यों को आदेश पारित करें कि राज्यों से गुंडागर्दी का राज खत्म कर के लोकतंत्र का राज स्थापित करें।

Svg%3E

डॉन से राजनेता बने अतीक अहमद 1989 में इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से जीते और 2002 तक पांच बार जीते जो एक रिकॉर्ड है। 2004-2009 से, वह उत्तर प्रदेश के फूलपुर से 14 वीं लोकसभा के लिए संसद सदस्य के रूप में चुने गए। उसके खिलाफ 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे और वह 2019 से जेल में था।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments