Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

मस्जिद अकसा की सुरक्षा को लेकर आल इंडिया शिया काउंसिल पंजाब ने प्रधानमंत्री के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

Spread the News

फलस्तीन में बच्चों और औरतों पर इस्राइली फौजियों की तरफ से किए जा रहे अत्याचार अति निंदनीयः शेख शब्बीर हुसैन

मलेरकोटलाा । आज पंजाब के नुमाइंदा तंजीमों के लोगों की ओर से सिया जामा मस्जिद में आयोजित योैमे कुदुस में शामिल हुए सभी नुमाइंदों ने जमा होकर आल इंडिया शिया काउंसिल पंजाब के इंचार्ज शेख शब्बीर हुसैन की अगुवाई में देश के प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीसी को सौंपा। सभी लोगों ने एक प्रस्ताव के द्वारा मस्जिद ए अक्सा बैतुल  मुकद्दस जिसको इसराईल यरुशलम कहता है , को इस्राइल के कब्जे से आजाद करवाए जाने की मांग करते हुए जहां फलस्तीन में बच्चों और औरतों पर इस्राइली फौजियों की तरफ से किए जा रहे अत्याचारों की कड़े शब्दों में निंदा की।  वहीं अमेरिका की तरफ से फलस्तीन में जारी दखलंदाजी की भी सख्त निंदा की गई।

काउंसिल ने मेमोरेंडम द्वारा देश के प्रधानमंत्री से मांग की कि इस्राइल के अत्याचार के खिलाफ हमारी आवाज को यूएनओ तक पहुंचाया जाए, और मस्जिद ए अक्सा को इस्राइल के कब्जे से आजाद करवाया जाए। इस अवसर पर अमरीका इसराइल और ब्रितानिया के खिलाफ सभी की तरफ से प्रोटेस्ट भी किया गया। इस अवसर पर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सैयद रजी हैदर साहब, सरकारी मस्जिद के इमाम मौलाना सैयद आफताब हुसैन साहब
के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments