जालंधर। पंजाब के जिला जालंधर में नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फरंट के मुख्य सदस्य श्री अनीस अहमद द्वारा अपने निवास पर एक इफतार पार्टी का आयोजन किया गया। जिस में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े गणमान्य लोगों ने शिरकत की। जिस में मुख्य रुप से नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फरंट के स्टेट एगजेक्टिव मेंबर श्री मनसूर आलम,हाजी जमील,मुहम्मद शकील,मुहम्मद अली,निजामुद्दीन मुन्ना,शकील,बड़े शकील,अली अहमद, अनीस अहमद ,मुहम्मद कामिल, नदीम, मुहम्मद सलीम,छोटू के अलावा बड़ी गिणती में लोग मोैजूद थे। इस अवसर पर श्री अनीस अहमद ने रोजे का महत्व बताते हुए कहा कि रमजान में रोजा रखने से दोजख (नरक) का दरवाजा बंद हो जाता है और जन्नत (स्वर्ग) के रास्ते खुल जाते हैं। रमजान के पाक महीने में ही पैंगबर मोहम्मद साहब को अल्लाह से कुरान की आयतें मिली थी। इसलिए हर मुसलमान के लिए रमजान में रोजा रखने का खास महत्व होता है।



