भाईचारक सांझ को मज़बूत करने, साम्प्रदायिक सौहार्द को बरकरार रखने के लिए करते रहेंगे कोशिशः सलीम सुलतानी
गोराया। जहाँ आज एक वर्ग समाज में अपने नापाक मनसूबों की वजह से नफरतें फैलाने ओैर आपसी भाईचारे के दरमियान ज़हर घोलने का काम कर रहा है तो वहीं जनाब सलीम सुलतानी जैसी शख्सियतें आपसी भाईचारक सांझ को मज़बूत करने, साम्प्रदायिक सौहार्द को बरकरार रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज मैसेंजर ऑफ पीस मिशन के प्रतिनिध मंडल की ओर से शांति सद्भावना के पैगाम के तहत राधा स्वामी डेरा ब्यास के मुखी अध्यात्मिक गुरु बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से मुलाकात करके आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सलीम सुल्तानी ने मिशन की ओर से समाज में किए जा रहे कामों के बारे में बाबा जी को विस्तार पूर्वक जानकारी दी , और मिशन के ड्रीम प्रोजेक्ट पीस रिसर्च सेंटर के पंजाब में बनाने को लेकर विशेष चर्चा भी की । इस अवसर पर मुख्य संरक्षक गगन मां दिल्ली वाले, बीबी रछपाल सुल्तानी दरबार गोराया, सरपरस्त बाबा मनजीत सिंह जी बेदी डेरा बाबा नानक, पीस अंबेसडर प्रधान सलीम सुल्तानी, साईं मधु शाह राष्ट्रीय चेयरमैन, जगदीप कौर सुल्तानी और अरहम सुल्तानी मौजूद थे।



