लुधियाना | राजगढ़ फ्यूजन इलाके में आवारा कुत्तों से लोगों का जीना हराम हो गया है। गली में गुमने वाले आवारा कुत्ते लगातार बच्चों पर हमला कर रहे हैं। सोमवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया। घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया।
राजगढ़ फ्यूजन इलाके में घर के बाहर खेल रही ट्रांसपोर्टर की दो वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुत्ता बच्ची को करीब चार मिनट तक नोचता रहा। उसके रोने की आवाज सुनकर परिजन और लोग बाहर आए और उसे बड़ी मुश्किल से कुत्ते से छुड़ाया।
इसके बाद परिजनों ने खून से लथपथ बच्ची को चंडीगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बच्ची के शरीर पर कुत्ते के काटने के सात जगह घाव हो गए हैं।



