जालंधर,15 सितम्बर। कल तिथि 16.09.2024 को ईद मिलाद उन नबी की मौक़े पर (पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म दिवस) सुन्नी शाही जामा मस्जिद गुलाब देवी रोड ईदगाह ग्राउंड जालंधर से हर साल की तरह इस बार भी एक भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है जो वक़्त क़रीब 1.30 बजे शुरू की जाएगी शोभा यात्रा का रूट प्लान इस प्रकार है:
सुनी शाही जामा मस्जिद ईदगाह ग्राउंड गुलाब देवी हॉस्पिटल रोड से शुरू होकर वर्कशाप चौक، कपूरथला चौक، चिकचिक चौंक ،फ़ुटबॉल चौक، नकोदर चौक، ज्योति चोंक، बस्ती अड्डा، पटेल चौक، वर्कशॉप चौक से वापस सुन्नी शाही जामा मस्जिद ईदगाह गुलाब देवी हॉस्पिटल रोड जालंधर में संपन्न होगी शोभा यात्रा में सभी धर्मो के लोगों के साथ साथ सियासी, सामाजिक, राजनीतिक मेहमान भी शिरकत करेंगे शोभा यात्रा के बाद एक दीनी जलसा होगा जिसमे मुख्य अतिथि मुफ्ती खुर्शीद साहब बरेली शरीफ लोगो को दीनी खिताब करेंगे।



